महिला नागा साधू की रहस्य्मयी दुनिया का राज, महिला नागा साधू कैसे बनते है। Secrets of the Mysterious World of Female Naga Sadhus, How to Become a Female Naga Sadhu

अकसर लोगो के मन में यह सवाल जरुर आता है कि महिला नागा साधु कैसी होती है आखिर किस प्रकार इन्हे दीक्षा दी जाती है क्या महिला नागा साधुओं को भी नग्न रहना पड़ता है क्योंकि बहुत ही कम लोगों ने इन्हें देखा होता है ।

    महिला नागा साधू की रहस्य्मयी दुनिया का राज, महिला नागा साधू कैसे बनते है।, Secrets of the Mysterious World of Female Naga Sadhus, How to Become a Female Naga Sadhu, कुंभ मेला नग्न स्नान, महिला नागा साधु रहस्य,
    image source - chardhamyatra.com


    आप मे से कुछ लोगों ने कुंभ मेले में पुरुष नागा साधुओं के बारे में आपने जरूर सुना होगा, या उन्हे देखा होगा लेकिन महिला नागा साधुओं के बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते। लोग ये जानने को बेचैन रहते हैं कि वे कैसी होती है महिला नागा साधुओं का जीवन आखिर कैसा होता होगा ? आज हम आपको बताएंगे कि महिला नागा साधु कैसे बनती है और उनका जीवन कैसा होता है।

    महिला नागा साधू की रहस्य्मयी दुनिया का राज, महिला नागा साधू कैसे बनते है।, Secrets of the Mysterious World of Female Naga Sadhus, How to Become a Female Naga Sadhu, कुंभ मेला नग्न स्नान, महिला नागा साधु रहस्य,
         Image source - chardhamyatra.com

    महिला नागा साधु किस प्रकार दीक्षा ग्रहण करती है 

    संपूर्ण भारतवर्ष में लगभग 13 ऐसे अखाड़े हैं जहाँ महिलाओ या सन्यासियों को नागा साधु बनाया जाता है लेकिन इन सभी में से जूना अखाड़ा एक ऐसा स्थान है। जहाँ सबसे ज्यादा नागा साधु बनाए जाते हैं। संन्यासिन बनने से पहले महिला को यह सुनिश्चित करना होता है की वो किस अखाड़े से संन्यास की दीक्षा लेना चाहती है। उसके बाद जिस अखाड़े को वो चुनौती है केवल उसी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर ही उसे दीक्षा देते हैं। महिला नागा साधू बनने से पहले महिला जिसे अखाड़े से जुड़ना चाहती है वो अखाड़ा पहले उस महिला के जन्म से जुड़ी सभी चीजों की जांच करता है।

    यह भी पढ़े - 8 Unbelievable Health Benefits of Coconut - नारियल के अद्भुत फायदे 

    यह भी पढ़े - दुनिया भर के कुछ ऐसे कॉलेज जहां भूतों का बसेरा है । Most Haunted college in the world 

    अपने समस्त परिवार का पिंडदान

    जब महिला अपने गुरु से दीक्षा लेने जाती है उससे पहले उस महिला को यह साबित करना होता है कि उसे अपने परिवार और समाज से किसी तरह का कोई मोह नहीं है। अगर महिलाएं इस परीक्षा में पास हो जाती है तभी उसे दीक्षा मिलती हैं। नागा साधु या साध्वी बनने से पहले इस बाहरी दुनिया और घर परिवार का त्याग करना होता है। जैसा कि नागा साधु करते हैं वैसे ही महिला नागा साधू बनने से पहले महिला को अपने पूरे परिवार का पिंडदान करना पड़ता है। उसके बाद उसे अपना मुंडन भी करवाना पड़ता है। मुंडन होने के बाद महिला को शाही स्नान और पवित्र होने के लिए नदी पर भेजा जाता है। 

    महिला नागा साधू की रहस्य्मयी दुनिया का राज, महिला नागा साधू कैसे बनते है।, Secrets of the Mysterious World of Female Naga Sadhus, How to Become a Female Naga Sadhu, कुंभ मेला नग्न स्नान, महिला नागा साधु रहस्य,
          Image source - zeenews.com

    नागा साधुओं को कितने वर्षो की तपस्या करना पड़ता है 

    महिला नागा साधू बनने से पहले महिलाओं को पुरुष नागा साधुओं की तरह ही 6 से 12 साल तक कठिन ब्रह्मचर्य का पालन करना होता है। तत्पश्चात उनके गुरु उनकी परीक्षा लेते हैं और देखते हैं कि ये महिलाएं ब्रह्मचर्य का पालन कर सकती है या नहीं और वो इस बात से संतुष्ट हो जाते हैं। तभी उन्हें दीक्षा दी जाती है अन्यथा उन्हें और अधिक साधना करने को कहा जाता है। 

    यह भी पढ़े - Riya Pandey age, height, boyfriend, body size, qualification and some interesting facts

    भगवान शिव जी का जाप 

    महिला नागा संन्यासिन पूरा दिन भगवान शिव का जाप करती है और सुबह ब्रह्ममुहूर्त में उठकर शिव जी का जाप करती है। इसके बाद दोपहर में भी भोजन करने के बाद फिर से शिवजी का जाप करती है और शाम को शयन करती है। समस्त अखाडों में नागा साधुओं को पूरा सम्मान दिया जाता है और उन्हें नागा साधुओं से कम नहीं आंका जाता। 

    महिला नागा साधू की रहस्य्मयी दुनिया का राज, महिला नागा साधू कैसे बनते है।, Secrets of the Mysterious World of Female Naga Sadhus, How to Become a Female Naga Sadhu, कुंभ मेला नग्न स्नान, महिला नागा साधु रहस्य,
         Image source - NavodayaTimes.com

    नागा साधु बनने के बाद क्या महिला साधुओं को भी नग्न रहना पड़ता है?

    ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि महिला साधुओं को भी नग्न रहना होगा केवल पुरुष नागा साधुओं को नग्न रहने की अनुमति होती है। हालांकि महिला साधुओं को बस एक ही कपड़ा पहनने की अनुमति होती है। यह कपड़ा भी सिला हुआ नहीं होता है। इन महिलाओं को कुम्भ के स्नान के दौरान नग्न स्नान नहीं करना पड़ता । वे स्नान के वक्त भी इस गेरुए वस्त्र को पहने रहती है। जब कोई महिला इन सब परीक्षा को पास कर लेती है तो उन्हें माता की उपाधि दी जाती है। जब महिला नागा संन्यासिन पूरी तरह से नागा साधु बन जाती है तो अखाड़े के सभी छोटे बड़े साधु संत उस महिला को माता कहकर बुलाते है।

    महिला नागा साधू की रहस्य्मयी दुनिया का राज, महिला नागा साधू कैसे बनते है।, Secrets of the Mysterious World of Female Naga Sadhus, How to Become a Female Naga Sadhu, कुंभ मेला नग्न स्नान, महिला नागा साधु रहस्य,

          Image source - zeenewsindia.com

    महिला साधु बनने के लिए विदेशी महिलाओ का आकर्षण

    जूना अखाड़े में 10,000 से अधिक महिला साधु सन्यासी हैं। इसमें विदेशी महिलाओं की संख्या भी बहुत हैं। खासकर यूरोप की महिलाओं के बीच नागा साधु बनने का आकर्षण बढ़ा है। यह जानते हुए भी कि नागा बनने के लिए कई कठिन प्रक्रिया और तपस्या से गुजरना होता है, विदेशी महिलाओं ने भी इसे अपनाया है और वो सभी एक ब्रह्मचर्य व संन्यासिन वाला जीवन व्यतीत कर रहीं हैं। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो इसे जरुर अपनी फैमिली और दोस्तो के साथ शेयर करें । यदि इसमें कोई जानकारी छूट गई हो तो आप हमे मेल करके जरूर बताएं धन्यवाद।

    यह भी पढ़े - आखिर कुत्ते रात को इतना क्यों भौंकते है। जाने इसके पीछे का असली कारण - Why do dogs bark so much at night?  know the real reason

    यह भी पढ़े - Utkarsha Raturi bio, Age, Height, Weight, Body Measurements, boyfriend, education, etc 

    यह भी पढ़े - आखिर क्यों? ऊंट को जहरीले सांप जिन्दा खिलाए जाते हैं और साँप खाने के बाद ऊट का क्या होता है।



    Close Menu